Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट के मामले में वांक्षित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर...

मारपीट के मामले में वांक्षित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आलापुर अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के साबितपुर में बीते दिनों हुए खूनी संघर्ष में फरार चल रहे आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। जिनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। इसी सिलसिले में नवागत थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए वांछित आरोपियों में से राजू यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी बरोही पूरा पांडेय और सुंदरम यादव पुत्र जगधारी यादव निवासी साबितपुर को मुखबिर की सूचना पर साबितपुर बाजार से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।
इस विषय में राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश जारी है।जल्द उन्हें भी गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments