Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाराजगंज के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराजगंज के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के शातिर टॉप- 10 अपराधी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में कुलदीप सिंह पुत्र स्व0 रामधीरज सिंह निवासी ग्राम मोहर्रमपुर अरती थाना महराजगंज जनपद अयोध्या को ग्राम मोहर्रमपुर अरती मार्ग पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर अवैध तमंचा तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर जनपद के विभिन्न थानों में 13 मुकदमें दर्ज है। 2019 में पकड़े गए आरोपी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही हो चुकी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. आलोक कुमार सिंह, का. रवि कुमार, मंदीप चौधरी , अजीत यादव, रवीन्द्र यादव शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments