Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखंडासा क्षेत्र में हुए रेप मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने...

खंडासा क्षेत्र में हुए रेप मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


◆ मुख्य आरोपी शहबान पुलिस मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार


कुमारगंज, अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी से दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शहबान और आन मोहम्मद पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट, एससी एसटी एक्ट वा अन्य बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी शहबान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था। दूसरा आरोपी आन मोहम्मद उर्फ मानू फरार चल रहा था।

    दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी, मंगलवार दोपहर मड़हापुल अमानीगंज के पास से आन मोहम्मद उर्फ मानू निवासी गांव रायपट्टी थाना खण्डासा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधि कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय ने आन मोहम्मद उर्फ मानू को जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि दलित किशोरी के दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे का दूसरा आरोपी आन मोहम्मद फरार चल रहा था जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम कार्य कर रहीं थीं उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments