Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट से सम्बंधित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का था । जहां तीन दिन पूर्व गांव का ही एक युवक एक किशोरी के साथ घर में घुस कर छेड़छाड़ करते हुए बदनीयती से उस का कपड़ा फाड़ दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक राज नाथ उर्फ राघव के विरुद्ध छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया था। जिस क्रम में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उक्त मुकदमे में वांछित आरोपी राजनाथ उर्फ राघव को जलालपुर रोड स्थित पंथीपुर मोड़ से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया  और न्ययालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम रसूल व कांस्टेबल धनंजय यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments