Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


अम्बेडकर नगर। बालिका के साथ हुए दुराचार के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

कोतवाल टाण्डा दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि बीते 25 मार्च की रात्रि में शौच के लिए निकली बालिका को पकड़ कर उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी मिथुन निषाद पुत्र सुग्रीम निवासी ग्राम मीरानपुर सदरली थाना इब्राहिमपुर को चिंतौरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 376,323,506 आई पी सी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।उक्त मामले में टाण्डा पुलिस कई दिनों से उहा पोह की स्थित में थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments