Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल जानें वाली छात्राओं से अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस...

स्कूल जानें वाली छात्राओं से अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने पांच मनचलों को किया गिरफ्तार


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । मालूम हो थाना क्षेत्र में दर्जनों हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कॉलेज संचालित हो रहे हैं जहां क्षेत्र की लड़कियां पढ़ने आती हैं जिन्हें रास्ते में कुछ मनचले लड़के रोक कर उनसे छींटाकशी और छेड़छाड़ करते हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी थाना अध्यक्ष राजे सुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कई पुलिसकर्मियों को लगा रखा था । राजेसुल्तानपुर जहांगीरगंज मार्ग पर भभौरा के पास कुछ मनचले सड़क पर खड़े होकर आने जाने वाली छात्राओं से छींटाकशी व छेड़छाड़ कर रहे थे जिसकी सूचना मिलने पर सतर्क पुलिस वालों ने पहुंचकर तत्काल पांच लड़कों को गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए मनचलों में शनि सिंह, अरबाज खान, अभिषेक यादव, सौरभ यादव, व सचिन कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गए थाना अध्यक्ष  विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि पांचों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments