Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

0
2
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकरनगर। थाना मालीपुर पुलिस ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मालीपुर पुलिस टीम को सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुभाष पुत्र स्व. मिश्रीलाल निवासी ग्राम जल्लापुर, थाना मालीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा और कांस्टेबल विशाल त्रिपाठी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here