Thursday, July 23, 2026
HomeNewsकमल पुष्पों से सजी थाल से पीएम ने उतरी रामलला की आरती

कमल पुष्पों से सजी थाल से पीएम ने उतरी रामलला की आरती


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांचवी बार अयोध्या पहुंचे है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर स्पेशन प्लेन से अयोध्या पहुंचे। यहां से सीधे रामलला के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभु रामलला का दर्शन पूजन किया। कमल पुष्पों से सजी थाल से रामलला की आरती उतरी। उन्हें पुष्प अर्पित किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रामलला के सम्मुख सांष्टाग प्रणाम किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के भूमि पूजन, 2022 के दीपोत्सव, 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पर राम लला के दरबार में हाजिरी लगाई थी।


पीएम से पहले पहुंचे सीएम किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण


पीएम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां रामलला के चरणों में शीश झुकाया। इस दौरान श्रीराम मंदिर का नयनाभिरामी दृश्य बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। यह देख दूरदराज राज्यों व जनपदों से अयोध्या पहुंचे लोग भी भाव-विह्वल हो उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को इटावा में चुनावी रैली करने के बाद शाम को अयोध्या पहुंच गए। यहां उन्होंने पहले श्रीराम मंदिर में शीश झुकाकर दर्शन-पूजन किया, फिर व्यवस्था देखी।

प्रधानमंत्री के रविवार को आगमन पर राम मंदिर को पुष्पों से सजाया गया। मंदिर के बाहरी आवरण को देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कहीं श्रीराम के तीर धनुष को प्रतीक के रूप में सजाया गया तो कहीं भगवान का बालरूप का नयनाभिरामी दृश्य खींच रहा था। मुख्य द्वार ऐसा सजा था कि मानों 22 जनवरी का फिर से दीदार हो उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments