Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधर्म से मतों को तलाश रहीं पार्टियों को जनता कभी नही करेगी...

धर्म से मतों को तलाश रहीं पार्टियों को जनता कभी नही करेगी स्वीकार- नरेन्द्र कश्यप


◆ प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता अस्वीकार करने पर बोले पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री


अयोध्या। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों साथ बैठक की।

बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस और सपा द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या ना आने क़ो लेकर कहा कि कांग्रेस व सपा दोनों ही पार्टियों का चेहरा और चरित्र देश की जनता ने अच्छे से देख लिया है। मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि सोनिया गांधी व कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष निमंत्रण पाने के बाद भी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में नहीं जा रहे है।

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने तुष्टिकरण की नीतियों को बढ़ावा देते हुए भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के समय 22 जनवरी के सुनहरे मौके को कहीं ना कहीं खोने की कोशिश की है। प्रदेश और देश की जनता देख रही है कि जो धर्म के विरोध स्वरूप अयोध्या आने से इनकार कर रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता खुद अपना इस पर निर्णय लेगी।

उन्होंने कहा कि राजनीति और धर्म दोनों अलग-अलग विषय है। भाजपा धर्म को आधार मान कर राजनीति नही करती है। लेकिन कांग्रेस और सपा का अयोध्या में ना आने का फैसला कहीं ना कहीं एक विशेष समूह को खुश करने की राजनीतिक कोशिश की है। अगर कांग्रेस व सपा जैसी पार्टियां धर्म के माध्यम से राजनीतिक मतों को तलाश कर रहीं है तो भारत का लोकतंत्र व जनता कभी भी इसे स्वीकार नहीं करेगी। आने वाले चुनाव के समय में खुद उन्हें इस बात का जवाब मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments