Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनता देगी भाजपा को दोहरी चोट- चंद्रकांता

जनता देगी भाजपा को दोहरी चोट- चंद्रकांता


कुमारगंज, अयोध्या। विधान सभा मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित राजकुमारी महाविद्यालय अंजरौली मे समाजवादी पार्टी के तत्वाधान मे चुनावी बैठक एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सपा प्रदेश सचिव महिला सभा चन्द्रकान्ता साहू ने विधान परिषद सदस्य स्व• बाबू जगजीवन प्रसाद को याद करते हुए कहा कि जब तक बाबूजी जिंदा रहे तब तक नेताजी के परिवार के प्रति समर्पित रहे तथा क्षेत्र से पहुंचने वाले दीन दुखियों की समस्याओं को चुनौती के रूप में लेते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करवाया। उन्होंने कहा फैजाबाद लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की जीत से पूरे देश में अयोध्या का सम्मान बढ़ा है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिल्कीपुर की सम्मानित जनता भारतीय जनता पार्टी को दोहरी चोट देगी। भाजपा का जनाधार खिसक चुका है। क्योंकि जनता इनकी असलियत जान चुकी है। सम्मेलन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, अजीत प्रसाद, मसरूर खान ,सुनीता कोरी ,रामजी पाल, अनूप सिंह ,आकिब खान सहित दर्जनों सपाई मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments