Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामणिपुर के लोग सुख शांति व सद्भावना के साथ रहे यही रामलला...

मणिपुर के लोग सुख शांति व सद्भावना के साथ रहे यही रामलला से प्रार्थना- गर्वनर मणिपुर


◆ मणिपुर की गर्वनर अनुसुइया ने लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी


अयोध्या। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया रविवार को अयोध्या पहुंची। यहां भगवान रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के बाद सर्किट हाउस पहुँची। सर्किट हाउस में उनको  गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल अनुसुइया ने कहा कि पहली बार अयोध्या आई हूं। मेरी बहुत इच्छा थी कि मैं एक बार अयोध्या जरूर जाऊं और भगवान राम का साक्षात दर्शन करूं। आज यह मुझे सौभाग्य मिला है। मैं राम लला से यही प्रार्थना करती हूं, देश में सुख शांति बनी रहे और सद्भावना की भावना बनी रहे।

उन्होंने कहा कि मणिपुर राज्य में अब काफी शांति है। लोगों में फिर से एक भाईचारा स्थापित हो, जो कुछ दिनों से वहां पर हिंसा हो रही थी। वहां पर लोग एक दूसरे के प्रति सद्भावना और प्रेम के साथ रहे और मेरा मणिपुर प्रदेश फिर से विकास की ओर आगे बढ़े यही मैं भगवान राम से प्रार्थना करती हूं।

उन्होंने कहा बहुत खूबसूरत है मेरा मणिपुर और पूरा नॉर्थ ईस्ट ही बहुत खूबसूरत है। भगवान राम से यही प्रार्थना है करती हूं कि मेरे मणिपुर के लोगों को सुख शांति और एक दूसरे के प्रति एक सद्भावना के साथ रहे यही मेरी भगवान राम से प्रार्थना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments