Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकोतवाली नगर में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

कोतवाली नगर में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक


अयोध्या। कोतवाली नगर में होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिष्ठित लोगों के साथ अधिकारियों ने वार्ता की। बैठक में साफ-सफाई टूटी सड़कों, बिजली के ढीले तारों, सहित अन्य समस्याओं लोगों ने बताई जिसके निस्तारण का निर्देश अधिकारियों ने सम्बंधित विभागों को दिया। रंगोत्सव इस बार शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। रमजान चलने के कारण मुस्लिम पक्ष इस दिन जुमा की नमाज पढ़ता है। जिसको लेकर यह तय किया गया कि दिन में 2 बजे तक रंग खेला जाएगा। उसके बाद जुमा की नमाज होगी। सिटी मजिस्टेट राजेश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार के दिन रंगोत्सव है। जुमे के नमाज के लिए दोनों पक्षों ने तय किया है। 2 बजे के बाद नमाज पढ़ा जाएगा। इससे पहले रंग खेलना बंद कर दिया जाएगा। सभी ने समाजिक सौहार्द का संदेश दिया है।

इस अवसर पर एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह, नगर कोतवाल अश्वनी कुमार पाण्डेय, विद्युत विभाग के जेई नरेश जायसवाल, सुशील जायसवाल, मनोज जायसवाल, अवि आनंद मन्नू, मोनू मिर्जा, अरूण अग्रवाल, पार्षद राजेश गौड़, रामनंदन तिवारी, विशाल पाल, अमित गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments