Thursday, September 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या26 सितंबर को अयोध्या में होगा PDA व्यापारी सम्मेलन, मंडलभर के व्यापारी...

26 सितंबर को अयोध्या में होगा PDA व्यापारी सम्मेलन, मंडलभर के व्यापारी होंगे शामिल


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से 26 सितंबर को अयोध्या में PDA व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय लोहिया भवन में होने वाले सम्मेलन में अयोध्या मंडल के विभिन्न जिलों से व्यापारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल शामिल होंगे। व्यापार सभा की ओर से प्रदेश के विभिन्न मंडलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सपा नेताओं ने लोहिया भवन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पांडेय उर्फ बबलू पंडित और महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

नेताओं ने कहा कि सम्मेलन में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। GST, ऑनलाइन कारोबार और कर संबंधी विषयों के साथ छोटे एवं मझोले व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। समाजवादी व्यापार सभा के हालिया मंडलीय सम्मेलनों में भी व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान, ऑनलाइन व्यापार व्यवस्था और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। सपा नेताओं ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से व्यापारियों को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को राजनीतिक मंच पर उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments