Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या  पूजा पंडालों पर तैनात होंगे शक्ति वाहिनी के वालंटियर

 पूजा पंडालों पर तैनात होंगे शक्ति वाहिनी के वालंटियर

0

अयोध्या। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अध्यक्षता में केंद्रीय शक्ति वाहिनी एवं महिला शक्ति वाहिनी की बैठक लल्ली देवी गेस्ट हाउस रामलीला मैदान में संपन्न हुई।

बैठक में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि महोत्सव में शक्ति वाहिनी की प्रमुख भूमिका रहती है। सभी पूरी तन्मयता से पर्व की तैयारी में जुट जाएं। केंद्रीय शक्ति वाहिनी प्रमुख रविकांत आर्य ने बताया कि शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता प्रमुख चौराहों पर लगे रहते हैं जहां पर वह ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में सहयोग करते हैं। कुछ टीम में मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहती हैं तथा अवांछनीय तत्वों पर निगाह रखती हैं। जीआईसी में प्रतिमा की नंबरिंग व्यवस्था तथा विसर्जन घाट पर अंतिम मूर्ति तक अपने कर्तव्य में लगे रहेंगे। इस बार सभी पूजा पंडालो पारस शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी वालंटियर के रूप में लगाई जाएगी। जिससे अपने-अपने पूजा पंडाल पर वह लोग भीड़ को नियंत्रित करेंगे तथा यातायात व्यवस्था में भी सहयोग प्रदान करेंगे।

केंद्रीय महिला शक्ति वाहिनी की प्रभारी पूर्व पार्षद शकुंतला गौतम और रीना द्विवेदी ने कहा इस बार महिलाओं की पांच टीमें बनाकर उनको अलग-अलग पूजा पंडाल पर तैनात किया जाएगा। जिससे संपूर्ण मेला क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी निगाह रखी जा सके।

शक्ति वाहिनी के पदाधिकारी नागेंद्र पांडे, मनोज तिवारी और पंकज सनाढ्य ने कहा कि शक्ति वाहिनी के लोग समर्पण भाव से दुर्गा पूजा एवं रामलीला के पर्व में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।

बैठक को केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल, जे एन चतुर्वेदी, जनार्दन पांडे बबलू, संजय श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन अतुल सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला शक्ति वाहिनी की सुनीता श्रीवास्तव, पायल जायसवाल  तथा पुरुष शक्ति वाहिनी के आदित्य वर्मा,सुमित सिंह, संतोष तिवारी, सुनील टेकचंदानी, अश्वनी श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, अखिलेश सिंह, अनिल सिंह, अनूप गुप्ता, बृजेश शर्मा, पंकज सिंह,शिवमंगल, प्रियांशु पांडे, हृदय राम वर्मा, चंद्र प्रकाश पांडे, अखिलेश पांडे, लव कुमार पांडे, कपिल तिवारी, सोनू चौधरी, अमित कुमार, राजू जायसवाल, अमित कनौजिया, सुनील मौर्य,विशाल गुप्ता, अवधेश अग्रहरि, अखिलेश वैश्य आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version