◆ जय श्री राम के उद्घोष रामनगरी गुंजायमान
अयोध्या। देवउठनी एकादशी का मूर्हूत प्रारम्भ होते ही रामनगरी में पंचकोसी परिक्रमा का शुरू होगई है। सोमवार को दिन में 1 बजकर 54 मिनट से पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ हुई। मुर्हुत से पूर्व परिक्रमा प्रारम्भ करने वाले स्थल पर मौजूद भक्तों ने जय श्री राम के जयघोष के साथ परिक्रमा की शुरुआत की। शाम होते-होते आस्था का ज्वार बढ़ गया। महिलाएं भी राम नाम संकीर्तन करते हुए परिक्रमा करने पहुंच गईं। ऑफिस के कर्मचारी रहे हो या फिर शहर के कारोबारी। सभी रात 10 बजे के बाद पंचकोसी परिक्रमा करते दिखाई पड़े। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महिला व पुरुष कर्मियों के अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी मेले पर निगाह रखे हुए थे।
