Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विधवा विवाह प्रोत्साहन और बाल विवाह रोकथाम पर नुक्कड़ नाटक, कर छात्राओं...

विधवा विवाह प्रोत्साहन और बाल विवाह रोकथाम पर नुक्कड़ नाटक, कर छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

0

अम्बेडकर नगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति पेज पांच के अंतर्गत जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में विधवा विवाह प्रोत्साहन एवं बाल विवाह रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्राओं द्वारा भावपूर्ण एवं प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और आम जनमानस को इन सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना था।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने विधवा विवाह को बढ़ावा देने की अपील करते हुए बताया कि सामाजिक कुरीतियाँ महिलाओं के आत्मसम्मान और जीवन के अधिकार में बाधा बनती हैं। वहीं बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बालिकाओं को शिक्षा से वंचित होना पड़ता है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास प्रभावित होता है। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि बाल विवाह रोकना ही पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक बना सकता है।

जनपद के प्रमुख विद्यालयों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा, राजकीय बालिका हाई स्कूल बसिया सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम प्रभावी रूप से संपन्न हुए।

इस दौरान छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, फायर सर्विस 101, एंबुलेंस सेवाएं 102 और 108, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version