Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ओटीडी सेल की बैठक सम्पन्न

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ओटीडी सेल की बैठक सम्पन्न

0

◆ प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति और आंकड़ों की गुणवत्ता पर हुआ मंथन


◆ वित्तीय वर्ष 2023-24 में अयोध्या की जीडीपी लगभग 25.63 लाख करोड़


अयोध्या। प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति और आंकड़ों की गुणवत्ता को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ओ.टी.डी. (ऑन टाइम डेटा) सेल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने ओ.टी.डी. सेल के गठन के उद्देश्य, औचित्य और महत्त्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर जीडीपी से संबंधित आंकड़ों की गुणवत्तापूर्ण निगरानी एवं योजनाओं की प्रगति के अनुश्रवण हेतु इस सेल का गठन किया गया है।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अयोध्या की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 25.63 लाख करोड़ आंकी गई है, जिससे अयोध्या का प्रदेश में 26वां स्थान है।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सभी सेक्टरों में संचालित योजनाओं की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए और आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही आर्थिक विकास की कुंजी है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और आंकड़ों के समन्वय एवं विकास रणनीतियों पर चर्चा की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version