Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऑर्थो केयर क्लीनिक की हुई शुरूवात

ऑर्थो केयर क्लीनिक की हुई शुरूवात


अयोध्या। साहबगंज स्थित रोहिणी कॉलोनी में ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ अविनाश द्विवेदी एमबीबीएस , एमएस ऑर्थो ने ऑर्थो केयर क्लीनिक की शुरूवात किया। इस दौरान आए हुए अतिथियों का डॉ अविनाश द्विवेदी ने बुके देकर स्वागत किया। वही ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. अविनाश द्विवेदी ने बताया कि क्लीनिक पर हड्डी के रोग से संबंधित सभी मरीज देखे जाएंगे हमारे यहां एक्स -रे और मेडिकल स्टोर की भी सुविधा है। जल्द ही मरीजों कि सर्जरी की भी सुविधा अपनी क्लीनिक पर शुरू करेंगे। हमारे यहां प्लास्टर भी चढ़ाया जाएगा। वहीं अपील किया कि जो भी हड्डी के रोग से मरीज परेशान है वह एक बार हमारी क्लीनिक पर आकर के निशुल्क परामर्श ले सकते है और फायदा होने पर हमारे यहाँ अपना इलाज करवा सकते है।

इस दौरान राजकुमार द्विवेदी, राजेश द्विवेदी प्रधान जी, डॉ राकेश द्विवेदी, शशांक सिंह, डॉ आदित्य प्रकाश, डॉ सौरभ जयसवाल, डॉ उजैर अंसारी, डॉ राम प्रकाश, आचार्य कौशल किशोर, आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments