Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बीकापुर में सम्पन्न हुई महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक

बीकापुर में सम्पन्न हुई महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक

0

अयोध्या । महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक बीकापुर ब्लॉक में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रेनू राय ने की। उन्होने कहा कि आज महिलाएं महंगाई के कारण बहुत परेशान है महंगाई के कारण महिलाओं का घरेलू बजट बिगड़ गया है।

शासन सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने नारा दिया था कि बहुत ही महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार पर इस नारे के विपरीत जब से भाजपा सरकार आई है गैस, तेल ,आटा ,दाल ,साबुन जैसी रोजमर्रा के सामानों के दामों में 3 गुना से भी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है।

उन्होने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस में नई उर्जा का संचार करेंगी। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं आम आदमी भी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ता चला जा रहा है। बीकापुर ब्लाक में हुई बैठक में प्रमुख रूप से पूनम, रेशमा, उषा कोरी, शीला, रामा यादव, रामावती ,उषा निषाद ,सुनीता आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version