Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीईटी परीक्षा में दूसरे को परीक्षा देने भेजने वाला गिरफ्तार

पीईटी परीक्षा में दूसरे को परीक्षा देने भेजने वाला गिरफ्तार

अयोध्या। पीईटी की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को परीक्षा देने के लिए भेजने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 29 अक्टूबर को पीईटी परीक्षा की प्रथम पाली में सहादतगंज स्थित एक विद्यालय से पुलिस ने साल्वर को गिरफ्तार किया था। जिसमें थाना कैंट में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
अभ्यर्थी बिजेन्द्र यादव पुत्र मूलचंद यादव निवासी नैपुरा थाना तहबरपुर आजमगढ़ की जगह जसवीर कुमार निवासी मेघौना खगडिया बिहार परीक्षा दे रहा था। जिसमें पुलिस ने जसवीर को परीक्षा देते समय गिरफ्तार कर लिया था। बिजेन्द्र की तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक कैंट संजय मौर्या ने बताया कि आरोपी ब्रिजेन्द्र को सहादतगंज हनुमानगढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments