Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

अवैध तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिरासत में लेते हुए कार्रवाई किया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र का है। मालीपुर थाने के उपनिरीक्षक मो०कल्लन अपने हमराहियों के साथ धमरूआ बाजार में गश्ती पर थे,तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी एक युवक अवैध तमंचा व कारतूस लिए नेमपुर बाजार में घूम रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया और तलाशी के दौरान 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ जिसकी पहचान मनीष निषाद पुत्र राम शब्द निवासी महेशपुर थाना मालीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने इसको हिरासत में लेते हुए आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments