Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया है। जैतपुर थाने के उप निरीक्षक सुदामा प्रसाद यादव अपने हमराही उदयजीत यादव के साथ क्षेत्र की देखभाल के लिए निकले थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि बंदीपुर गांव की ओर से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक पिपिया में 10 लीटर अवैध शराब लेकर  पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया और पिपिया में रखे  द्रव्य का जांच किया तो कच्ची शराब निकली । जिसकी पहचान मुन्नीलाल पुत्र लखई निवासी ग्राम बंदीपुर थाना जैतपुर के रूप में हुई पुलिस ने आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments