Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला दिवस पर वशिष्ठ फाउंडेशन  ने महिलाओं को दिखाई गई ऐतिहासिक फिल्म...

महिला दिवस पर वशिष्ठ फाउंडेशन  ने महिलाओं को दिखाई गई ऐतिहासिक फिल्म “छावा”


अयोध्या। महिला दिवस पर भारतीय संस्कृति के प्रति महिलाओं में प्रेम भाव जागृत करने के लिए वशिष्ठ फाउंडेशन शैक्षिक सामाजिक एवं वेलफेयर ट्रस्ट ने शनिवार को महानगर क्षेत्र की महिलाओं को छावा फिल्म दिखाया।

 फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में लगभग डेढ़ सौ महिलाओं ने शहर के प्रतिष्ठ सिनेमा हॉल अवध मॉल में दोपहर के शो को देखा और फिल्म के माध्यम से इतिहास के स्याह अध्याय से रूबरू हुईं। फिल्म मराठा साम्राज्य के  संभाजी के साथ की गई औरंगजेब की क्रूरता पर आधारित है।

फिल्म देखने वाली महिलाओं ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर फाउंडेशन की ओर से की गई पहल अनूठी है। इसके लिए फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी बधाई की पात्र हैं। फिल्म देखने से संभाजी के बलिदान का भान होता है।

 कार्यक्रम में उपस्थित महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की चर्चा की।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की तरक्की, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मविश्वास की बहाली की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहना चाहिए।

इस मौके पर पार्षद सुमन यादव, अर्चना श्रीवास्तव, मिथिलेश मिश्रा, गरिमा मौर्य, मनीषा यादव, डॉ. आभा सिंह, चेतना आजाद, सरिता वर्मा, रेखा चौधरी, शकुंतला गौतम, ममता श्रीवास्तव, रीना द्विवेदी, सीमा गौतम, गीता शुक्ला, एकता भटनागर, बिंदु सिंह आदि की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments