Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम लीला के तीसरे दिन विश्वामित्र संवाद से लेकर ताड़का वध की...

राम लीला के तीसरे दिन विश्वामित्र संवाद से लेकर ताड़का वध की लीलाओं का किया गया सजीव मंचन


◆ भाजपा जिला मंत्री रहे मुख्य अतिथि


अंबेडकर नगर। श्रीराम महोत्सव समिति तिवारीपुर में चल रहे रामलीला मंचन के तीसरे दिन विश्वामित्र संवाद से लेकर ताड़का वध की लीलाओं का सजीव मंचन अंतर्राष्ट्रीय मिथिलांचल अवध आदर्श बाल रामलीला रामघाट अयोध्या से आए हुए कलाकारों द्वारा किया गया। रामलीला मंचन के चौथे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी व भारी संख्या में रामलीला प्रेमी दर्शक भी मौजूद रहे। मंचन के चौथे दिन राक्षसों के आतंक से त्राहि त्राहि कर रहे साधु संतो को निजात दिलाने के लिए विश्वामित्र अयोध्या पहुंचकर राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा करने के लिए मांगते हैं। राम लक्ष्मण के बालक होने और स्वयं यज्ञ की रक्षा करने के लिए दशरथ जी तैयार होते हैं। इसी बीच विश्वामित्र और दशरथ के हुए संवाद पर दर्शक भाव विभोर हो जाते हैं।जिसके बाद गुरु वशिष्ठ जी के समझाने पर दशरथ जी राम लक्ष्मण को विश्वामित्र जी को यज्ञ की रक्षा के लिए सौंपते हैं। जिसके बाद रास्ते में भोजन के लिए विश्वामित्र व राम, लक्ष्मण पर झपटी तड़का नाम की राक्षसी का वध विश्वामित्र के निर्देश पर राम करते हैं। तत्पश्चात राम लक्ष्मण के द्वारा वन में जाकर ऋषि मुनियों के यज्ञ की रक्षा करते हुए राक्षसों के वध का मंचन भी कलाकारों के द्वारा किया गया। इस दौरान रामलीला समित के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी, अरविंद मिश्रा, कन्हैया प्रसाद, भागवत तिवारी आदि तिवारीपुर रामलीला समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी व्यवस्था में जुटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments