Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्रांति दिवस के अवसर पर सभी विधानसभाओं में सपा ने जनपंचायत का...

क्रांति दिवस के अवसर पर सभी विधानसभाओं में सपा ने जनपंचायत का किया आयोजन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने क्रांति दिवस के अवसर पर सभी विधानसभाओं में जन पंचायत का आयोजन किया। सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया था । परंतु वर्तमान की भाजपा सरकार ने तमाम जन विरोधी नीतियों को लागू करके जनता को परेशान कर रखा है । वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान महिला व नौजवान विरोधी है । यह सरकार बेरोजगारों की एक लंबी फौज तैयार करके देश में अराजकता का माहौल बनाने में जुटी हुई है।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में तमाम ऐसी योजनाएं आई थी जिस ने हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाया । सपा सरकार में बनाई गई नीतियां न सिर्फ लोगों को लाभ पहुंचाती थी बल्कि प्रदेश का भविष्य भी उज्जवल कर रही थी । लेकिन वर्तमान सरकार ने तमाम विकास कार्यों को पीछे छोड़कर प्रदेश में अराजकता फैलाने की जैसे ठान ली है। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आएगी और केंद्र सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी बीकापुर हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता त्रस्त है । महंगाई चरण सीमा पर है । इस सरकार में सभी वर्ग परेशान है । आने वाले लोकसभा चुनाव में यहां की जनता समाजवादी पार्टी का सांसद बनाएगी । इस मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अधिक से अधिक मतों से जीतने का आह्वान भी किया।
पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि क्रांति दिवस के अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने जिले के सभी विधानसभा में पहुंचकर जन पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए । बीकापुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर व जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सती चौरा रुदौली विधानसभा में सुजागंज कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली ने किया मिल्कीपुर विधानसभा में अमानीगंज उधवी पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल आजाद सिंह ने किया । गोसाईगंज विधानसभा के खजुराहट में ब्लॉक अध्यक्ष गया प्रसाद यादव के नेतृत्व में व गोसाईगंज के तारापुर के कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद व शिवकुमार फौजी ने किया ने किया । अयोध्या विधानसभा में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के नेतृत्व में अचारी सगरा के कार्यक्रम के आयोजक नागेश्वर कोरी व पुरुषोत्तम नगर वार्ड में जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान व धरमू का पुरवा के कार्यक्रम पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments