Sunday, November 15, 2026
HomeUncategorizedथाना दिवस पर डीएम-एसपी ने आलापुर थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

थाना दिवस पर डीएम-एसपी ने आलापुर थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं


अम्बेडकर नगर। थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने आलापुर थाने में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर दोनों विभागों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर प्रकरणों की जांच की जाए और पारदर्शी तरीके से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, तहसीलदार आलापुर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments