Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गणतंत्र दिवस पर शहीदों की स्मृति में रक्तदाताओं का मेला, संकल्प संस्थान...

गणतंत्र दिवस पर शहीदों की स्मृति में रक्तदाताओं का मेला, संकल्प संस्थान करेगा आयोजन

0
ayodhya samachar

अयोध्या। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को संकल्प संस्थान की ओर से शहीद सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले लोगों को रक्तवीर सम्मान से नवाजा जाएगा। यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेयदीपू ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन अंगूरीबाग पार्क में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत अयोध्या जनपद के चिकित्सकों एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संवाद के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के महत्व और इसकी आवश्यकता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक युवा स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।

डॉ. आशीष पाण्डेय ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से अयोध्या की माटी के गौरव शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी, शहीद राजकुमार यादव और शहीद राम प्रसाद यादव को रक्तदान के जरिए नमन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और मानव सेवा में अपना योगदान दें।

उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान शिविर के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और सामाजिक संगठनों में उत्साह देखा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version