Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

0

बसखारी अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर हुए एक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार को बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा मजगवां के डड़वा के निकट एन एच 233 पर उस समय की बताई जा रही है, जब अपनी ननिहाल नाऊ नगर संदहा में रह रहे कटका थाना क्षेत्र के निमटिनी निवासी राज 10 पुत्र सुभाष  एन एच 233 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर  गंभीर रुप से घायल हो गया। वही दुर्घटना करने वाला  चालक वाहन  समेत फरार हो गया।सूचना पर तत्काल घायल राज के मामा छनमन ने  राज को सीएचसी बसखारी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने राज को मृत घोषित कर दिया। मृतक राज अपनी मां मीरा के साथ अपनी ननिहाल संदहा में ही रह रहा था।जो खेत से वापस आते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर असमय मौत के गाल में समा गया। राज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उपनिरीक्षक मयंक सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version