अयोध्या। संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों ने अयोध्या महानगर के विभिन्न मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संत-महंतों का अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने नेपाली बाबा, रामबल्लभाकुंज के महंत राजकुमार दास, हनुमत निवास की महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत अर्जुन दास तथा निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास से भेंट कर उनका सम्मान किया और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवम शुक्ला मौजूद रहे।



