Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों...

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर

0

अयोध्या। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में  तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। पूराबाजार ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न हुई। इसके अलावा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिविर में ग्राम विकास, खाद्य एवं रसद, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, लघु सिंचाई, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

 महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं से सीधे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्य, रामप्रीत वर्मा, कपिल देव वर्मा, अरविंद सिंह, देवता पटेल, स्वाति सिंह, वरुण चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी एवं रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली एवं मवई ब्लॉक में फीता काटकर शिविर एवं मेले की शुरूआत की। मसौधा ब्लॉक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, मिल्कीपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अमानीगंज में विधायक चंद्रभानु पासवान,तारुन में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, हैरिंग्टनगंज में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू , बीकापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, मया में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू तथा सोहावल में विधायक अमित सिंह चौहान ने कार्यक्रम की शुरूआत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version