Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जफरपुर में चोरी का मामला: पुलिस की मुस्तैदी से चोरों ने फेंका...

जफरपुर में चोरी का मामला: पुलिस की मुस्तैदी से चोरों ने फेंका सामान

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना जलालपुर क्षेत्र के जाफरपुर गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला अब सुखद अंत तक पहुंच गया है। पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से दबाव में आए चोर चोरी किया गया सारा सामान और नगदी घर के पास फेंककर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बीते एक अक्टूबर को जफरपुर निवासी दयाशंकर उपाध्याय के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस की लगातार दबिश और सक्रियता के चलते मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दयाशंकर जब अपने पशुओं को चारा डालने गए तो उन्होंने देखा कि घर के पास ही चोरी किया गया सारा सामान और नगदी पड़ी हुई है। सामान को सही-सलामत देखकर दयाशंकर खुशी से झूम उठे और तुरंत कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। दयाशंकर ने कोतवाली में दिए गए लिखित बयान में कहा कि अब वह किसी प्रकार की आगे की कार्रवाई नहीं चाहता है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का समस्त सामान बरामद हो गया है और पीड़ित परिवार पूरी तरह संतुष्ट है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version