Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउर्स मेले की व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने लिया जायजा

उर्स मेले की व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने लिया जायजा

जलालपुर अंबेडकर नगर। आगामी 11 अगस्त से शुरू होने वाले भियांव उर्स मेले के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि उर्स मेला में शांतिपूर्वक व सद्भाव के साथ मेले को संपन्न करें अगर किसी को कहीं दिक्कत होती है उसके लिए सूचित करें। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा उर्स मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस हर तरह से तैयार है किसी के द्वारा अगर मेले में अराजकता फैलाने की कोशिश की जाएगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । बैठक के पश्चात अधिकारियों द्वारा मेले परिसर का जायजा लिया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी अंजली भारती कटका थाना अध्यक्ष धर्मवीर सरोज,नियाज सिद्दीकी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments