Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअधिकारियों ने किया बाढ़ प्रभावित गांवो का निरीक्षण, बनाई गए है नौ...

अधिकारियों ने किया बाढ़ प्रभावित गांवो का निरीक्षण, बनाई गए है नौ बाढ़ शरणालय


अयोध्या । तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गांव मूढाडीहा तथा दशरथ समाधि स्थल के समीप बने बाढ़ शरणालय का मंडलायुक्त गौरव दयाल तथा आईजी जोन प्रवीण कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 425 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया।

सरयू नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुये सभी प्रभावित ग्रामों में चौकसी बरतने के निर्देश सभी सम्बंधित को दिए गए। पशुओं के लिए चारे और प्रभावित ग्रामवासियों के लिए बांटे जा रहे भोजन आदि की जानकारी लेते हुये सभी जरूरतमंद की तत्काल मदद करने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिये।

   अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहसील सदर के 8 ग्राम, रुदौली के 5 ग्राम व सोहावल के ग्राम मांझाकला 14 ग्रामों के लगभग 9785 लोग बाढ़ से प्रभावित है। उन्होंने बताया बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के लिए 15 सितम्बर को 650 लंच पैकेट व 16 सितम्बर को 1575 लंच पैकेट, 130 राहत किट व 17 सितम्बर को 2900 लंच पैकेट बांटे गए। पशुओं हेतु 400 कुन्तल भूसा उपलब्ध कराया गया। आवागमन हेतु 37 नावें भी संचालित की जा रही है।

तहसील सदर में 4, सोहावल में 2 एवं रुदौली में 3 कुल 9 बाढ़ शरणालय व चौकियां बनाई गई हैं। जहां राजस्व, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी अनवरत रूप से लगायी जा रही है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की व्यवस्था कर ली गई है।

पशु चिकित्सा विभाग की 21 टीमों द्वारा अभियान चलाकर जनपद के प्रभावित ग्रामों में पशु टीकाकरण एवं शिविर लगाकर पशुओं का उपचार तथा जांच की जा रही है। बाढ़ को लेकर खोज एवं बचाव कार्य हेतु कुल 150 नावें चिन्हित कर तैयार रखी गयी है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर विकास धर दुबे सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments