Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपदीय स्काउट और गाइड रैली का हुआ शुभारंभ

जनपदीय स्काउट और गाइड रैली का हुआ शुभारंभ

अंबेडकर नगर। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के अंतर्गत तीन दिवसीय 25 वां जनपदीय स्काउट और गाइड रैली का शुभारंभ कार्यक्रम डॉ. जी. के. जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा स्काउट ध्वज फहराकर उद्घाटन किया गया। बच्चों के द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। साथ ही साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।प्रथम दिवस वर्दी की प्रतियोगिता कराई गई। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कमलेश द्विवेदी द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका तिवारी जिला संगठन आयुक्त गाइड एवं बलराम राजभर द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments