Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएचसी पर सीजेरियन प्रसव न होने पर दो अधीक्षकों को नोटिस, वेतन...

सीएचसी पर सीजेरियन प्रसव न होने पर दो अधीक्षकों को नोटिस, वेतन रोकने का आदेश


अयोध्या। मुख्य चिकित्साधिकारी ने पूरा बाजार और बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीजेरियन प्रसव न होने पर दोनों केंद्रों के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक पूरा बाजार डा अमित वर्मा तथा बीकापुर के सीएचसी अधीक्षक डा अवधेश सिंह के वेतन रोकने का आदेश दिया भी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुशील कुमार द्वारा 21 मई को जारी पत्र में कहा गया है कि एफआरयू सीएचसी  पर निर्धारित सिजेरियन प्रसव के सापेक्ष एक भी सिजेरियन प्रसव नहीं कराया जा रहा है। जबकि ईसी बैठक व डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वाथ्य समिति की बैठक में इस सम्बंध में दिशा निर्देश दिए जाते हैं।

पत्र में निर्देश दिया गया है कि जून 2025 से हर माह सीजेरियन प्रसव लक्ष्य के अनुसार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments