Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मोहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी शुरू, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

मोहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी शुरू, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

0

अंबेडकर नगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कोतवाली अकबरपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह ने की। इसमें विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों,एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर पूर्व से चली आ रही परंपराओं का ही पालन किया जाएगा। किसी भी स्थिति में नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।

क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश तिवारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सभी लोग शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन और आमजन की साझा जिम्मेदारी है।

बैठक में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह, कस्बा चौकी एवं शहजादपुर चौकी प्रभारी, नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं नगर के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में सहभागिता कर अपने सुझाव रखे। प्रशासन ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version