अयोध्या। निषाद नगर रेतिया स्थित पंडारेवीरपंचायतीमंदिर में निषाद समाज की ओर से सोमवार को वार्षिकविशालभंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में निषादसमाजकेअध्यक्षसंतोषनिषाद और किन्नरसमाजकीमुखियावसमाजसेवीपिंकीकिन्नर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
संतोष निषाद ने बताया कि यह मंदिर निषादसमाजकेलिएप्राचीनऔरपूजनीयस्थल है। कहा कि प्राचीन काल से ही निषाद समुदाय के लोग सरयूनदीपारकरनेसेपहलेयहांपूजा–अर्चना करते आए हैं। समाज के सहयोग से मंदिर का सौंदर्यीकरणकार्यपूर्ण हो चुका है, जिससे मंदिर की भव्यता में वृद्धि हुई है।
भंडारे में जिले के अलावा आसपासकेजनपदोंसेभीश्रद्धालुओंकीभीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में शामिल पिंकी किन्नर ने कहा कि यह स्थल निषादसमाजकीकुलदेवीकामंदिर है, जहां हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में शामिल होकर समाज के साथ सेवा और एकता का संदेश देना सौभाग्य की बात है। आयोजन में सामाजिकएकताऔरसौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। विभिन्न वर्गों के लोगों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और भाईचारे से सराबोर रहा।