Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 6 नवंबर को अयोध्या में वृहद रोजगार मेला — 100 कंपनियां करेंगी...

6 नवंबर को अयोध्या में वृहद रोजगार मेला — 100 कंपनियां करेंगी भर्ती, 10 हजार से अधिक पदों पर अवसर

0
ayodhya samachar

अयोध्या। अयोध्या में आगामी 6 नवंबर को झुनझुनवाला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में विभिन्न रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में एक्सिस बैंक, पेटीएम, टाटा ग्रुप, एलएंडटी, रिलायंस एनर्जी, अमेज़न, सुजलॉन, ब्रिटानिया सहित कई नामचीन कंपनियां शामिल होंगी। यह मेला 10वीं पास से लेकर स्नातक तक की शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए खुला रहेगा।

रोजगार मेले में भाग लेने और आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है। अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पसंदीदा कंपनियों में साक्षात्कार दे सकते हैं। इस रोजगार मेले में केवल नियुक्तियों पर ही नहीं, बल्कि युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार अवसरों से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा। इसमें बैंकिंग, आईटी, ऊर्जा, कॉमर्स और खाद्य उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग ले रही हैं।

सहायक निदेशक, सेवायोजन विभाग देवब्रत कुमार ने बताया कि इस मेले से बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version