Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापंडारेवीर पंचायती मंदिर में निषाद समाज का भंडारा, किन्नर समाज ने भी...

पंडारेवीर पंचायती मंदिर में निषाद समाज का भंडारा, किन्नर समाज ने भी निभाई सहभागिता


अयोध्या। निषाद नगर रेतिया स्थित पंडारेवीर पंचायती मंदिर में निषाद समाज की ओर से सोमवार को वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद और किन्नर समाज की मुखिया समाजसेवी पिंकी किन्नर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

संतोष निषाद ने बताया कि यह मंदिर निषाद समाज के लिए प्राचीन और पूजनीय स्थल है। कहा कि प्राचीन काल से ही निषाद समुदाय के लोग सरयू नदी पार करने से पहले यहां पूजाअर्चना करते आए हैं। समाज के सहयोग से मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे मंदिर की भव्यता में वृद्धि हुई है।

भंडारे में जिले के अलावा आसपास के जनपदों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में शामिल पिंकी किन्नर ने कहा कि यह स्थल निषाद समाज की कुलदेवी का मंदिर है, जहां हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में शामिल होकर समाज के साथ सेवा और एकता का संदेश देना सौभाग्य की बात है। आयोजन में सामाजिक एकता और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। विभिन्न वर्गों के लोगों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और भाईचारे से सराबोर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments