Home Uncategorized खानकाह और होटलों की चेकिंग में नौ लोग हिरासत में, दरगाह क्षेत्र...

खानकाह और होटलों की चेकिंग में नौ लोग हिरासत में, दरगाह क्षेत्र में चला पुलिस का सत्यापन अभियान

0

बसखारी, अंबेडकर नगर। किछौछा दरगाह क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने खानकाहों और होटलों का सघन सत्यापन अभियान चलाकर नौ लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने शांति भंग की आशंका और आपसी विवाद की स्थिति को देखते हुए सभी को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बसखारी पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी किछौछा उपनिरीक्षक कमलेश यादव पुलिस टीम के साथ दरगाह क्षेत्र में होटल और खानकाह संचालकों का सत्यापन कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर कुल नौ व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों में समीर, दिलदार सोनकर, जगमोहन, मोहम्मद रियाज, वकील अहमद, मेराज अली, जफर शाह, सैफुद्दीन और मोहम्मद अरशद शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। दरगाह क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान से होटल और खानकाह संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version