Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जैतपुर, अंबेडकर नगर। जमीनी विवाद में दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के पुरवा मखदूमपुर निवासी मनोरथ पुत्र खदेरू ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही सुंदर, मथुरा पुत्रगण श्यामजीत, मोनू पुत्र मथुरा तथा रीना पत्नी मथुरा जमीनी विवाद को लेकर एकजुट होकर फावड़ा और कुदाल लेकर उसकी दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई सुभाष और बिंद्रेश को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित दीवार गिराकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version