Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क के किनारे झोले में पाई गई नवजात बच्ची

सड़क के किनारे झोले में पाई गई नवजात बच्ची


अंबेडकर नगर । लोक लाज के डर से कलयुगी मां ने अपने कलेजे की टुकड़े को झोले में भर कर फेंक दिया। बच्ची के मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के नारायणपुर घाट के निकट गुरुवार की अपराह्न स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे घर जा रहे थे, घाट के निकट पहुंचने पर बच्चों ने रोते बच्ची की आवाज़ सुनी। पास पहुंचने पर बच्चों ने देखा कि बच्ची को झोले में भर कर रखा गया था। बच्चों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, महिला आरक्षी आशा, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश मौर्य वहां पहुंचे ।महिला आरक्षी द्वारा बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया । बच्ची को लेने तथा पालन पोषण के लिए कई ग्रामीण तैयार हो गए थे। जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments