Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण


◆ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर व्यवस्था प्रमुखों की बैठक में दिए निर्देश


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुधवार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल.संतोष, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने नव्य अयोध्या में बन रहे 25000 क्षमता की टेंट सिटी तथा नगर निगम द्वारा बनवाई जा रही 2500 क्षमता की टेंट सिटी का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिया।

बैठक में मौजूद राष्ट्रीय महामंत्री व विभागों के प्रमुख

भाजपा ने भक्तों की सुविधाओं के लिए स्वागत विभाग/रेलवे स्टेशन, कार्यालय प्रमुख, कार्यकर्ता प्रबंधन विभाग प्रमुख, प्रशासन समन्यवय विभाग, पूछतांछ सहायता, आवास व्यवस्था, पेयजल, परिवाहन विभाग प्रमुख, पार्किंग व्यवस्था प्रमुख, सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख, खोया-पाया, चिकित्सा विभाग, साहित्य वितरण, भोजन भण्डारा, मंदिर दर्शन व्यवस्था प्रमुख, स्वच्छता विभाग, भजन सांस्कृतिक व्यवस्था प्रमुख, घाट व्यवस्था , बस स्टैण्ड, एयरपोर्ट, शहर सजावट, क्लॉक रूम, लखनऊ व्यवस्था प्रमुख, सोशल मीडिया तथा मीडिया विभाग बनाएं है। जिसके प्रभारी व कार्यकताओं के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

            राष्ट्रीय महामंत्री बीएल सरोज ने क्रमवार सभी विभागों के प्रभारियों से उनके कार्यों तथा तैयारियों की जानकारी ली। आवश्यक निर्देश दिए। आने वाले सभी श्रद्धालुओं यहां से एक सुखद अनुभूति लेकर वापस जाएं। पत्रक के माध्यम से उन्हें अयोध्या के महात्म तथा प्राण प्रतिष्ठा से जुडी जानकारी दी जाए। सभी कैम्प ऐसे स्थानों पर लगाए जाए जहां से वे श्रृद्धालुओं के लिए सुलभ हों। विभागों के प्रमुख प्रशासन तथा जन्मभूमि ट्रस्ट के लोगों से समन्वय बनाएं। आगंतुकों की सुविधाओं का ध्यान रखें।

            बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, दिवाकर सिंह, अभय सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments