Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किया एक हजार कम्बल

नगर पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किया एक हजार कम्बल


बसखारी अंबेडकर नगर। भीषण ठंड को देखते हुए ग़रीब ,असहाय लोगों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के द्वारा किये गये कंबल वितरण के कार्यक्रम को लोगों ने सराहनीय कार्य बताते हुए उन्हें दुआएं दी। बुधवार को नगर पंचायत अशरफपुर कार्यलय परिसर में करीब एक लोगों को नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने कंबल वितरित किया। कंबल पाए हुए ग़रीब, असहाय निराश्रित  लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि जिनके पास पैसा है वह रजाई गाडो के सहारे अपने घरों में आराम से सोते हैं लेकिन इस भीषण ठंड में गरीब असहाय लोगों को रात काटने के लिए एक चदर भी नसीब नहीं होता। ग़रीब  असहाय लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए आज कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया है।साथ ही लोगों को ठंड से राहत देने के लिए अस्थाई रैन बसेरों के साथ अलाव की व्यवस्था नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वर्गों में कई स्थानों पर की गई है। नगर पंचायत ओमकार गुप्ता के द्वारा तीन हजार कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें से बुधवार को एक हजार कंबल वितरित किया गया।इस मौके पर विनय कुमार द्विवेदी अधिशासी अधिकारी लिपिक अभिषेक यादव, माया राम,लालमन पासवान, प्रदीप कुमार,लालमन रावत ,सूर्य लाल उपाध्याय, हरिशंकर गुप्ता,राम जी कनौजिया,सुभाष निषाद,मोनू निषाद, राम आधार, दस्तगीर अहमद आदि सभासद प्रतिनिधि एवं सभासद,चंद्रभान गुप्त,सीताराम कसौधन, राम सागर भारती, मोहित रमन, विनोद गुप्ता ,प्रतीक उपाध्याय ,राजेश कुमार, रोशन लाल निषाद, दिनेश निषाद, राम प्रकाश भारती सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments