Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संदिग्ध मौत में हत्या का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग

संदिग्ध मौत में हत्या का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग

0
ayodhya samachar

◆ पत्नी के साथ अपने साढू के घर गया था युवक, संदिग्धावस्था में हुई मौत


◆ थाना मवई क्षेत्र के ग्राम नूरअलीपुर का मामला, थाना इनायतनगर का रहने वाला था युवक


अयोध्या। पत्नी के साथ साढू के यहां गये युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना से पर्दा उठेगा।

थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम पडरी पूरी जालिम सिंह के रहने वाले शिवराज पुत्र टेमनी को आरोप है कि 19 मार्च को उसका बेटा सूरज शर्मा व बहू सूरज शर्मा अपने साढू वेद प्रकाश के घर नूरअलीपुर थाना मवई गए थे। पुलिस ने रात में दो बजे  उसके फांसी लगाने की सूचना दी। लेकिन यह सूचना उसकी पत्नी, जीजा व साली की तरफ से नहीं दी गई। उसका यह भी आरोप है कि इन लोगो ने सात 11 बजे घटना होने के बाद सूचना दो बजे दिया। अब मामले में जांच करके एफआईआर दर्ज करने की मांग मृतक के पिता ने किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version