Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सांसद ने आशापुर में घर घर किया जनसम्पर्क, सरकार की योजनाओं की...

सांसद ने आशापुर में घर घर किया जनसम्पर्क, सरकार की योजनाओं की दिया जानकारी

0

अयोध्या। केन्द्र सरकार के 9 साल बेमिसाल के तहत चलाये जा रहे महाजनसम्पर्क अभियान में सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या विधानसभा के आशापुर में जनता से संवाद स्थापित किया। घर घर जनसम्पर्क के दौरान उन्होने केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते पत्रकों का वितरण किया तथा मिस्ड काल से सदस्यता भी ग्रहण करायी।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार के 9 वर्षो में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास से कोई भी क्षेत्र, भूभाग व व्यक्ति छूटने नहीं पाया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद के सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुए सरकार ने अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया है। इन नौ सालों में युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिले है। किसानों की आय में बढ़त्तरी हुई है। गरीब महिलाओं के लिए शौचालय व गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की वजह से भारत विकसित देश बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। हमारी सरकार की मूल भावना में लोककल्याण निहित है। आज दुनिया के अर्थशास्त्री, विश्लेषक व विचारक कह रहे है कि 21 वी सदी भारत की है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version