Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद ने मुख्यमंत्री से किया रसोइयों का वेतन बढ़ाने की मांग

सांसद ने मुख्यमंत्री से किया रसोइयों का वेतन बढ़ाने की मांग


अयोध्या। प्राथमिक विद्यालयों में तैनात रसोईयों के मानदेय बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सांसद लल्लू सिंह ने किया। कम्पोजिट विद्यालय पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा की। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में काम कर रहे रसोइयों का मानदेय काफी कम है। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण सही तरीके से नहीं हो पाता है। मानदेय को बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई। मुख्यमंत्री ने मानदेय को बढ़ाये जाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments