Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान

चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान


जलालपुर,अंबेडकर नगर। चार बच्चों की मां का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में  फंदे से लटकता हुआ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के पक्खनपुर विषैला गांव का है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को घर में कोई परिजन मौजूद नहीं थे तभी गांव निवासी अंतिमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जबकि मृतक के पति राम आशीष और ससुर पंजाब में जीवन यापन हेतु कोई व्यवसाय करते हैं। मृतका के पास चार बच्चे हैं। मौत के कारण को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments