Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक सप्ताह बाद भी नहीं हो सका चोरी की घटना का खुलासा

एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सका चोरी की घटना का खुलासा


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कोडरहा निवासी रामजनम यादव के घर पर हुई चोरी का खुलासा एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सका है। खुलासा न होने से लोगों में नाराजगी है।

गौरतलब है कि विगत 16 दिसंबर को कोडराहा निवासी राम जनम यादव पुत्र दयाराम यादव के यहां पर हुई चोरी में लाखों के जेवरात, घर में रखें नगदी को भी चोरों ने पार कर दिया जिसकी रिपोर्ट उन्होंने स्थानीय थाना राजेसुल्तानपुर में दर्ज करवाया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। यह चोरी नवागत थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह के पद भार ग्रहण करने के लगभग तीन दिन बाद हुई थी। इस विषय में क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह इस विषय में अभी बात नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments