Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले में एक लाख से अधिक लोगों ने ली भाजपा की ऑन...

जिले में एक लाख से अधिक लोगों ने ली भाजपा की ऑन लाइन सदस्यता

अंबेडकर नगर। भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रदेश के 98 बे सांगठनिक जिलों में अम्बेडकर नगर को 23 वां स्थान हासिल हुआ है। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने ऑन लाइन सदस्यता अभियान में जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह द्वारा जनपद में सर्वाधिक 11 हजार 6 सौ 12 लोगों को ऑन लाइन सदस्यता दिलाए जाने पर डाक्टर रजनीश सिंह को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में 25 सितम्बर तक 1 लाख 32 हजार 6 सौ 56 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। कहा कि सदस्यता अभियान में 33 हजार 42 सदस्य बनाकर अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र जनपद में प्रथम स्थान पर है। दूसरे स्थान पर कटेहरी 30 हजार 83,तीसरे पर जलालपुर विधान सभा क्षेत्र 27 हजार 7 सौ 98 बे,चौथे स्थान पर टांडा विधान सभा क्षेत्र 22 हजार 2 सौ 54, आलापुर विधान सभा क्षेत्र को 19 हजार 4 सौ 79 लोगों को सदस्यता ग्रहण करा कर पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments